फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: तहसीलदार पर गिरी गाज...कमिश्नर के छापे के बाद हरकत में आईं डीएम, कानूनगो के निलंबन की भी संस्तुति

Thu, 25 Sep 2025 10:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

कमिश्नर दीपक रावत की ओर से मंगलवार को किए गए हल्द्वानी तहसील के निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियों पर जिलाधिकारी वंदना ने बुधवार को कड़ी कार्रवाई की है। प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट को धारी स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन
डीएम वंदना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की ओर से मंगलवार को किए गए हल्द्वानी तहसील के निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियों पर जिलाधिकारी वंदना ने बुधवार को कड़ी कार्रवाई की है। प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट को धारी स्थानांतरित कर दिया है जबकि सर्वे कानूनगो अशरफ अली को उनके मूल जनपद ऊधमसिंह नगर भेजते हुए निलंबन की संस्तुति की गई है। लंबे समय से तहसील में जमे रजिस्ट्रार कानूनगो भगवत बिष्ट का भी स्थानांतरण किया गया है।

विज्ञापन


डीएम के अनुसार जून माह में वार्षिक निरीक्षण में भी तहसीलदार के कार्यालय व न्यायालय कार्य में विभिन्न अनियमितताएं पाई गई थीं। तहसीलदार को कठोर चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार के लिए एक महीने का समय दिया गया था। चेतावनी के बाद भी मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर के निरीक्षण में गंभीर खामियां पाई गईं। तहसीलदार ने न तो अपनी कार्यप्रणाली में सुधार किया और न ही अधीनस्थ कार्मिकों पर नियंत्रण रखा।

इसी प्रकार हल्द्वानी तहसील में कार्यरत सर्वे कानूनगो अशरफ अली को हल्द्वानी तहसील से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें उनके मूल जनपद ऊधमसिंह नगर वापस भेज दिया गया है। उनके निलंबन की संस्तुति नियुक्ति अधिकारी, जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को प्रेषित की गई है। इसके साथ ही लंबे समय से तहसील हल्द्वानी में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो भगवत बिष्ट का भी तबादला कर दिया है।
विज्ञापन


लालकुआं के तहसीलदार कुलदीप पांडे को वहां से हटाते हुए हल्द्वानी का तहसीलदार बनाया गया है जबकि धारी तहसीलदार पूजा शर्मा लालकुआं की नई तहसीलदार होंगी। डीएम ने बताया कि तहसील हल्द्वानी की अनियमितताओं की जांच की जा रही है। जांच पूर्ण होने पर दोषी पाए जाने वाले अन्य कार्मिकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें