फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी मेला विवाद: भाजयुमो ने किया एसएसपी कार्यालय का घेराव, हरीश धामी के खिलाफ प्राथमिकी व गिरफ्तारी की मांग

Thu, 19 Nov 2026 12:57 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

जौलजीबी मेला प्रकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। भाजयुमो ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
हल्द्वानी पुलिस बहुउद्देशीय भवन में हरीश धामी के खिलाफ एसएसपी को ज्ञापन देने पहुंचे भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौलजीबी मेला मामले में हुए प्रकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


भाजयुमो के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट ने जौलजीबी मामले का विरोध करते हुए कहा कि एक विधायक को पद की गरिमा रखनी चाहिए थी। इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि संबंधित जिले की पुलिस और मुख्यालय को जानकारी दी जाएगी। निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें