फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर पूर्णिमा के चांद जैसा दिखा हल्द्वानी का नजारा

विज्ञापन
दीपावली के अवसर पर राजेंद्र नगर क्षेत्र में फुलझड़ी जलाते बच्चे। फोटो:संजय कुमार - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। अमावस की रात में दीपावली के दिन जिला जगमग रोशनी से पूर्णिमा के चांद जैसा दिखाई दिया। दीपोत्सव पर्व घर-घर हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। शाम को विधि-विधान से महालक्ष्मी पूजन किया गया।
विज्ञापन

सूर्योदय से लेकर रात आठ बजकर 10 मिनट तक स्वाति नक्षत्र और सर्वार्थसिद्धि योग बनने के कारण यह दीपावली को अत्यंत शुभता प्रदान करने वाली रही। लोगों ने घर में श्रीगणेश, महालक्ष्मी, इंद्र, कुबेर ,सरस्वती, कालिका का विधि विधान से पूजन किया। श्रद्धानुसार फल, फूल, मिठाई, मेवा, पान, खील बताशे, आभूषण आदि रखकर दीप प्रज्वलित कर पूजन किया। पूजन के बाद बच्चों द्वारा घर की देहरी पर खीले डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें