दो शिक्षिकाओं के बीच का है दूसरा मामला
जीजीआईसी में दूसरा मामला कुछ दिन पूर्व दो शिक्षिकाओं के बीच के विवाद का है जो वायरल भी हुआ। इसकी जांच के लिए एडी माध्यमिक कुमाऊं के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इनमें मुख्य शिक्षाधिकारी, वित्त अधिकारी विद्यालयी शिक्षा, प्रधानाचार्य जीजीआईसी रामनगर शामिल हैं।
जांच करने को लेकर पत्र मिला है। इस समय बोर्ड परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं, आने वाले दिनों में प्रकरण की जांच की जाएगी। -जगमोहन सोनी, मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल।