फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: तो वर्मा हल्द्वानी की राजनीति में नवीन चेहरा बनकर उभरेंगे, थाम सकते हैं BJP का हाथ; दावेदारी शुरू

Tue, 17 Dec 2024 11:06 AM IST
हीरा मेहरा चंद्रेश पांडेय, अमर उजाला

सार

शहर के चुनावी समीकरण बदलने के बाद सूत्रों का दावा है कि नवीन वर्मा आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि अगर प्रस्तावित आरक्षण नहीं बदला तो नवीन भाजपा के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
Naveen Verma - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी मेयर का पद ओबीसी के लिए आरक्षित होने के बाद अब भाजपा की निगाहें जीताऊ चेहरे की तलाश में है। शहर के चुनावी समीकरण बदलने के बाद सूत्रों का दावा है कि नवीन वर्मा आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि अगर प्रस्तावित आरक्षण नहीं बदला तो नवीन भाजपा के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर ओबीसी तबके से जुड़े कई अन्य लोग भी भाजपा में मेयर पद के लिए दावेदारी को आगे आए हैं।

पिछले दिनों भाजपा से 25 नेताओं ने मेयर के लिए दावेदारी की थी। इनमें केवल दो लोग ओबीसी वर्ग के थे। शासन से हल्द्वानी में मेयर की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद सामान्य वर्ग के 23 नेताओं के अरमानों पर पानी फिर गया। आरक्षण तय होने के बाद सोमवार देर शाम तक पार्टी में आठ अन्य लोगों ने मेयर पद की दावेदारी की है, इनमें व्यापारी नेता नवीन वर्मा भी शामिल हैं। सूत्र बताते हैं कि मेयर पद के लिए दावेदारी करने से पहले ही भाजपा नेताओं की वर्मा से बातचीत हो चुकी है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर दो बजे भाजपा संभाग कार्यालय में होने वाले कार्यक्रम में नवीन वर्मा भाजपा के हो जाएंगे। सूत्र बताते हैं कि नवीन वर्मा को मेयर का टिकट देने का पार्टी में विरोध भी नहीं होगा क्योंकि अब तक जिन लोगों ने दावेदारी की है उनमें कोई भी बड़ा चेहरा शामिल नहीं है। नवीन वर्मा की राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है। वर्मा पूर्व में निर्दलीय रूप से चेयरमैन का चुनाव लड़ चुके हैं, तब वह तीसरे स्थान पर रहे थे।

विभिन्न संगठनों से ताल्लुक रखते हैं वर्मा
सरार्फ और व्यापारी नेता नवीन वर्मा प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी के प्रबंधक, स्पोर्ट्स एसोसिएशन हल्द्वानी, संगीत संकल्प हल्द्वानी व सरस्वती कला संगीत संस्था हल्द्वानी के अध्यक्ष, जमरानी बांध निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक भी हैं। वह प्रमुख राज्य आंदोलनकारी होने के साथ-साथ विद्युत निमायक आयोग उत्तराखंड के पूर्व सदस्य भी रहे हैं।

मैं मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं। यदि पार्टी ने मेयर पद के लिए टिकट दिया तो सभी के सहयोग से चुनाव जीतकर दिखाऊंगा।

विज्ञापन

-नवीन वर्मा, अध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड

जो कोई भी व्यक्ति बगैर शर्त पार्टी में शामिल होना चाहता है, उनके लिए रास्ते खुले हुए हैं। पार्टी सभी का स्वागत करती है। नवीन वर्मा भी पार्टी में शामिल होते हैं तो उनका भी स्वागत है।

विज्ञापन

-प्रताप बिष्ट भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें