फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: गोबर गैस टैंक की सफाई के दाैरान हादसा, टैंक में उतरे बदायूं के दंपती की दम घुटने से मौत

Sun, 11 Aug 2024 12:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

Haldwani News: युवक टैंक की सफाई कर रहा था। इस दाैरान वह बेहोश हो गया। पति को देखते ही पत्नी भी टैंक में उतर गई। इस दाैरान दोनों की माैत हो गई।
विज्ञापन
दंपती की माैत के बाद परिवार में कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गोबर गैस टैंक की सफाई करने गए दंपती की दम घुटने से मौत हो गई है। दपंती मूलरूप से बदायूं जिले के रजऊ कस्बा के रहने वाले थे। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


मुखानी के आदर्श नगर निवासी जगदीश जोशी की बिठूरिया नंबर फेस एक में गोशाला है। जहां पर मटरू लाल(40) काम करता था और परिवार के साथ यहीं पर रहता था। जगदीश के अनुसार, रविवार की सुबह उन्होंने टैंकर मांगकर गोमूत्र का टैंक साफ करवाया। टैंक में थोड़ा गोमूत्र बच गया था। जिसे साफ करने के लिए मटरू उतर गया। दम घुटने से वह टैंक के अंदर बेहोश हो गया।

Haldwani: लापता जिम ट्रेनर का शव रेलवे लाइन किनारे मिला, घर से नाराज होकर निकला था नीरज; परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पत्नी रानी(35) उन्हें बचाने के लिए टैंक में गई। दम घुटने से वह भी बेहोश हो गई। दोनों को बमुश्किल टैंक से बाहर निकाला गया। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि निजी अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें