फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी समेत पांच शहर होंगे कूड़ा मुक्त

Tue, 26 Apr 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
नगरनिगम बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (एसवीएम) प्रोजेक्ट के अंतर्गत कुमाऊं के प्रमुख शहरों को साफ सुथरा बनाने के लिए एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और वाहनों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में हल्द्वानी, रुद्रपुर, लालकुआं, किच्छा, भीमताल शामिल हैं। हल्द्वानी के लिए 34.88 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं जिसमें से 8.72 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इन निकायों में आउट सोर्सिंग से साफ सफाई होगी और वैज्ञानिक तरीके से कूड़ा का निस्तारण संभव होगा। प्रत्येक एक हजार परिवार पर कूड़ा ढोने के लिए एक वाहन खरीदा जाएगा। 
विज्ञापन


एक्जीक्यूटिव कमेटी के चेयरमैन मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया कि घर घर से कूड़ा उठवाया जाएगा। प्रत्येक निकाय में प्रति 1000 परिवारों पर एक यूटीलिटी वाहन खरीदा जाएगा। जरूरत के हिसाब से काम्पेक्टर, रिक्शा खरीदे जाएंगे। मेयर ने कहा कि डीपीआर के मुताबिक हल्द्वानी में 33, रुद्रपुर में 34, किच्छा में 12, लालकुआं में चार, भीमताल में छह यूटीलिटी वाहन खरीदे जाएंगे। 

हल्द्वानी के लिए पांच कांपेक्टर, रुद्रपुर के लिए सात, किच्छा के लिए चार, लालकुआं के लिए तीन और भीमताल के लिए तीन कांपेक्टर खरीदे जाएंगे। प्रत्येक निकाय के लिए एक-एक जेसीबी खरीदी जाएगी। वाहनों की खरीद के लिए स्वीकृति गर्वनिंग कमेटी से ली जाएगी। वाहनों के संचालन के लिए एक चालक और एक हेल्पर की भर्ती होगी। कूड़ा प्रबंधन की निगरानी के लिए सुपरवाइजर भी आउट सोर्सिंग में भर्ती होंगे। मेयर ने कहा कि डोर टू डोर सफाई में होने वाले व्यय का खर्च यूजर चार्ज से वहन किया जाएगा। चार नगर निकाय यूजर चार्ज का प्रस्ताव गजट नोटिफिकेशन के लिए भेज चुकी हैं। प्रोजेक्ट की आरएफपी तैयार होते ही टेंडर की कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन


बैठक में हल्द्वानी नगर आयुक्त हरबीर सिंह, रुद्रपुर की दीप्ती सिंह, रवि पांडे अधिशासी अभियंता एवं नोडल अधिकारी शहरी विकास देहरादून, नीरज जोशी उप नगर आयुक्त हल्द्वानी, डा. तुहिन कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, राजू नबियाल अधिशासी अधिकारी लालकुआं, प्रतिभा कोहली अधिशासी अधिकारी किच्छा, पान सिंह भीमताल, गैलाकोठी वित्त अधिकारी नगर निगम हल्द्वानी, टाउन प्लानर हल्द्वानी, सुरेश अधिकारी मौजूद थे।


कूड़े से बनेगी खाद
जैविक कूडे़ से खाद और अजैविक कूडे़ की रिसाइकिलिंग कर गड्ढों के समतलीकरण के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। शहरों में सॉलिड वेस्ट का व्यवस्थित प्रबंधन होगा। कूड़ा पार्कों, प्लाटों, नालों, सड़कों पर नहीं फैल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें