फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Crime: दो दोस्तों में शराब पीने के बाद हुआ विवाद, तो एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

Sun, 21 Apr 2024 11:26 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

Haldwani Crime News: बीती रात कुछ लड़के एक घर की छत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच वेदांत और उसके दोस्त के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के टीपीनगर चौकी क्षेत्र के आनंदपुर गांव में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की एक दोस्त ने दूसरे के सीने पर गोली मार दी। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। युवक को एसटीएच के बाद बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय वेदांत मूलरूप से नेपाल व हाल देहरादून का निवासी है। आनंदपुर गांव में रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती है। इसलिए वह 15 दिन पहले दोस्त के घर आया था।

मां ने कबूला जुर्म: आठ साल की बेटी को दी ऐसी यातनाएं, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे; कत्ल की वजह भी बताई
विज्ञापन


बताया जा रहा कि शनिवार कि रात कुछ लड़के एक घर की छत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच वेदांत और उसके दोस्त के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोस्त ने वेदांत के सीने पर तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया। बाकी युवक उसे एसटीएच लाए।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर वेदांत को बरेली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि गोली युवक के दाहिने तरफ सीने पर लगी है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें