फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल जिला लीग में हल्द्वानी कोल्ट्स और डीके स्पोटर्स जीते

Thu, 24 Apr 2025 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड व नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में हल्द्वानी कोल्ट्स व डीके स्पोर्ट्स ने अपने-अपने मैच जीत लिए।
विज्ञापन

कार्बेट मैदान चकलुवा में पहले मुकाबले में तन्मय क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में सभी विकेट खोकर 115 रन बनाए। जवाब में डीके स्पोर्ट्स की टीम ने 19वें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
दूसरा मैच में हल्द्वानी क्रिकेट फाउंडेशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में सभी विकेट खोकर 104 रन बनाए। जवाब में हल्द्वानी कोल्ट्स ने आठवें ओवर में बगैर किसी नुकसान के जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर विजय आर्या, हिमांशु चतुर्वेदी, विनय जोशी, मानस और स्कोरर नीरज पनेरू व हरप्रीत कंबोज रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें