शीला माउंट क्लब के सहयोग से द्वितीय द्वारिका नाथ साह स्मृति कुमाऊं कप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब हल्द्वानी क्रिकेर्ट्स ने जीत लिया है। फाइनल में हल्द्वानी ने आरसीसी काशीपुर इलेवन को हराया। संसदीय सचिव एवं विधायक सरिता आर्या की अध्यक्षता में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डीएम दीपक रावत ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
इससे पूर्व हल्द्वानी ने बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में काशीपुर की टीम 19 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार काशीपुर के अवतार को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज का पुरस्कार क्रमश: हल्द्वानी के सुरेंद्र और किशोर को दिया गया।
इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजक सचिव भुवन बिष्ट, डीएसए के महासचिव अजय साह, तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन साह, पालिका सभासद ईशा साह, शीला माउंट क्लब के संरक्षक राजेंद्र पाल, डीएसए के संयुक्त सचिव धीरज बिष्ट, क्रिकेट सचिव एससी साह जगाती, दीवान सिंह रौतेला, कुक्की साह, सिकंदर अली, अय्यूब खान, सिकंदर अली, ललित बिनवाल आदि थे। संचालन हेमंत बिष्ट और नवीन पांडे ने किया।