फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर आठ करोड़ रुपये से जगमग हल्द्वानी।

Fri, 13 Nov 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोशनी पर्व दीपावली पर हल्द्वानी में जमकर आतिशबाजी हुई। आतिशबाजी की रोशनी से आसमान सतरंगी होकर जगमगा उठा। अनुमान के मुताबिक हल्द्वानी और काठगोदाम समेत ग्रामीण क्षेत्र में आतिशबाजी में करीब आठ करोड़ रुपये धुएं में उड़ाए गए।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में पटाखों की अधिकृत दुकानें सजी थी। इसके अलावा पटाखों की गोदाम और गली मोहल्लों की दुकानों से जमकर आतिशबाजी की खरीदारी हुई। दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के बाद हल्द्वानी पटाखों की आवाज से गूंज उठा। आसमान सतरंगी रोशनी से जगमगा उठा। देर रात तक शहर और ग्रामीण इलाकों में जमकर आतिशबाजी हुई।

पटाखों की आवाज से कुत्ते बौरा गए। पटाखों की आवाज सुनते ही पालतू कुत्ते घरों में कोने ढूंढकर छिप गए। जबकि आवारा कुत्तों ने आतंक मचाया। पटाखों की आवाज सुनकर ही लोगों को काटने दौड़े। कई इलाकों में पटाखों की आवाज से आवारा कुत्तों के लोगों की काटने की घटनाएं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें