कुमाऊं के दामाद और मशहूर हास्य धारावाहिक ऑफिस ऑफिस के शुक्ला जी संजय मिश्रा मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने वॉक वे माल स्थित सनसिटी सिनेमा में अपनी फिल्म ‘दम लगा के हैसा’ देखी। बॉलीवुड में हास्य कलाकार के रूप में ख्याति पा चुके संजय को कुमाऊं बेहद पसंद है।
वे कई बार यहां आ चुके हैं। संजय ने यहां फिल्म का प्रमोशन करने के साथ ही यहां लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कुमाऊं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस जिसे मंच मिला वह आगे निकल गया। देहरादून और मसूरी सहित कई जगह शूट हुई फिल्म ‘दम लगा के हैसा’ को एक कंप्लीट फैमिली एंटरटेटमेंट बताते हुए इस तरह की फिल्में बनाने की बात उन्होंने कही। मूल रूप से बिहार के रहने वाले मिश्रा उत्तराखंड में सिनेमा के विकास के लिए कुछ करना चाहते हैं।