फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 13 साल बाद पूरी हुई तपस्या, हल्द्वानी की दिव्यांग 'मीरा' ने भगवान श्रीकृष्ण से रचाई शादी

Thu, 11 Jul 2024 03:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

परमभक्त मीरा की तरह ही इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी दिव्यांग हर्षिका ने जीवन भगवान श्रीकृष्ण (कान्हा) को समर्पित कर दिया है। गुरुवार को 21 साल की युवती ने श्रीकृष्ण से अनन्य प्रेम के चलते विवाह किया। 
विज्ञापन
हल्द्वानी की दिव्यांग मीरा ने भगवान श्रीकृष्ण से रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी दिव्यांग हर्षिका ने भगवान कृष्ण से विवाह रचाकर ईश्वर के प्रति समर्पण जताया है। आठ साल की उम्र में श्रीकृष्ण को पति मानने वाली हर्षिका ने मीराबाई की तरह अपने जीवन को श्री कृष्ण को समर्पित कर दिया है। आज (बृहस्पतिवार) को बैंड बाजे की धुन और 300 से अधिक बरातियों की उपस्थिति में हर्षिका ने श्रीकृष्ण की मूर्ति से विवाह किया। 

विज्ञापन


बता दें कि, शादी की तैयारियां छह माह से चल रही थीं, पिता पूरन चंद्र पंत ने बेटी के विवाह के लिए वृंदावन में निमंत्रण भेजा और वहां से नौ इंच की भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति तीन जुलाई को धूमधाम से उनके घर पहुंची। बुधवार को उनके आवास पर महिला संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पिता पूरन चंद्र ने बताया कि तीन सौ से अधिक लोगों को निमंत्रण भेजा गया। दो पंडितों ने विवाह कराया। हल्द्वानी के बेरीपड़ाव में करीब 10 साल पूर्व भी ऐसा विवाह हो चुका है।

ये पढ़ें- PHOTOS: जेब में हाथ और काला चश्मा...कुमाऊं कमिश्नर ने इस नये अंदाज में किया निरीक्षण; देखिए पांच तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बचपन से कान्हा के साथ लगाव के कारण लिया निर्णय
हर्षिका के पिता पूरन चंद्र पंत व्यवसायी हैं और बागेश्वर में उनकी दुकान है। पैरालाइज होने और हल्द्वानी में इलाज चलने के कारण वर्ष 2021 में उन्होंने यहां घर बना लिया। पूरन के दो बच्चे हैं जिसमें बेटी बड़ी है और बेटा छोटा है। उन्होंने बताया कि बेटी का बचपन से कान्हा के साथ ऐसा लगाव रहा है कि वह उन्हीं से विवाह की जिद बांध बैठी थी। बेटी की इच्छा का सम्मान करने के लिए परिवार ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें