फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दीराम की नमकीन में पत्थर निकला 

Sat, 04 Nov 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
विज्ञापन
हल्दीराम की नमकीन में पत्थर निकला  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। तहसीलदार, राजस्व उपनिरीक्षक शुक्रवार शाम कॉफी के साथ हल्दीराम की नमकीन खा रहे थे कि तभी नमकीन में मूंगफली के दाने जैसा पत्थर निकला। ब्रांडेड नमकीन की गुणवत्ता खराब होने पर राजस्व उपनिरीक्षक ने कंपनी के खिलाफ जिला उपभोक्ता फोरम में मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


तहसीलदार प्रियंका रानी, राजस्व उपनिरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल शुक्रवार शाम करीब छह बजे तहसील परिसर में विभागीय कार्य कर रहे थे, कि तभी राजस्व उपनिरीक्षक घिल्डियाल ने तहसील परिसर के सामने स्थित रावत टी स्टाल से दो कॉफी के साथ पांच रुपये वाली हल्दीराम नाम की ऑल इन वन नमकीन मंगवाई।

कॉफी के साथ नमकीन खाई। पहली बार तहसीलदार प्रियंका रानी के मुंह में छोटा पत्थर आया, तो उन्होंने नमकीन में मिश्रित दाल के दाने को कठोर समझकर थूक दिया। दूसरी बार राजस्व उपनिरीक्षक घिल्डियाल ने नमकीन खाई तो उनके दांत में पत्थर लगा। इसकी आवाज सुनकर तहसीलदार ने दांत टूटने की आशंका जताई लेकिन वह मूंगफली के दाने जैसा पत्थर था। इससे नमकीन का जायका खराब हो गया। घिल्डियाल ने बताया कि हल्दीराम कंपनी के खिलाफ जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दायर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें