फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव परिणाम 22 नवंबर तक प्रभावी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उच्च न्यायालय ने धारचूला के क्षेत्र पंचायत प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई है। न्यायालय ने कहा है कि इसके परिणाम 22 नवंबर तक प्रभावी नहीं होंगे। न्यायालय ने सरकार को 22 नवंबर तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। धारचूला के क्षेत्र पंचायत प्रमुख नेत्र सिंह ने अपने खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर रोक लगाने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा कि राजनीतिक विद्वेष के चलते उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। इसके लिए पांच नवंबर की तिथि तय की गई है। न्यायालय ने कहा है कि 22 नवंबर तक तक अविश्वास प्रस्ताव के परिणाम प्रभावी नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें