रामनगर। जिप्सी के लॉटरी सिस्टम पर वाहन संचालकों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने संपूर्ण लॉटरी नहीं करने पर सीटीआर प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में कोर्ट की शरण लेने की बात कही है।
एनटीसीए के मानक के तहत सीटीआर के सभी जोन में 385 जिप्सियां संचालित होने का नियम है। सीटीआर में 400 से अधिक जिप्सियां पंजीकृत है। ऐसे में केवल 385 जिप्सियों को ही पार्क में संचालित करने के लिए पार्क प्रशासन की ओर लॉटरी सिस्टम किया गया है। जिप्सी स्वामी नमित अग्रवाल ने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया में नए पंजीकरण वाले वाहनों के लिए लॉटरी कराई गई। इसमें 130 जिप्सियों में से केवल 93 जिप्सियों का चयन किया गया। 37 जिप्सियों को बाहर कर दिया गया। उन्होंने संपूर्ण लॉटरी नहीं करने पर सीटीआर प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। पार्क वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया पूरी तरह कोर्ट के आदेश के अनुसार ही की गई है।