फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिप्सी चालकों ने कोतवाली का घेराव किया

Tue, 27 May 2025 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। गर्जिया चौकी प्रभारी पर एक जिप्सी चालक को पीटने का आरोप लगाते हुए जिप्सी चालकों ने रविवार देर रात कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार से सफारी का संचालन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मोहल्ला खताड़ी निवासी आरिफ हुसैन पुत्र जाहिद हुसैन ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह रविवार शाम पर्यटकों को ढिकुली के एक रिजॉर्ट में छोड़कर वापस लौट रहा था। रास्ते में उसने जिप्सी रोकी, तभी सादी वर्दी में गर्जिया चौकी प्रभारी राजवीर नेगी पहुंच गए। आरोप लगाया कि प्रभारी ने गाली-गलौज कर मारपीट की। इस पर रविवार देर रात जिप्सी चालकों ने कोतवाली का घेराव कर कार्रवाई की मांग की।
इधर, सोमवार सुबह कार्बेट जिप्सी वेल्फेयर के अध्यक्ष जगदीश छिमवाल के नेतृत्व में जिप्सी चालक एसएसआई प्रथम मो. युनूस से मिनले। उन्होंने सोमवार देर रात तक कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार सुबह व शाम की पाली में जंगल सफारी का संचालन बंद करने की चेतावनी दी। इस दौरान उमेद सिंह नेगी, राजेश कुमार, नूर खान, संजय कुमार, फैसल, मनोज पांडेय, संतोष पांडेय, नदीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोट-
रविवार को गर्जिया से लेकर रामनगर तक जाम था। गर्जिया चौकी प्रभारी जाम खुलवा रहे थे, चालक को जिप्सी आगे बढ़ाने को कहा तो उसने अभद्रता की। मामले की जानकारी ली जा रही है। - अरुण कुमार सैनी, कोतवाल, रामनगर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें