फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल में गाइनेकोलॉजिस्ट ने संभाला कार्यभार

Sat, 22 Aug 2026 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। लंबे अवकाश के बाद गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. रुचि गुप्ता ने दोबारा कार्यभार संभाल लिया है। उनके लौटने के बाद अब अस्पताल में दो स्त्री रोग विशेषज्ञ हो गई हैं। इससे सिजेरियन डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों की कमी से होने वाली दिक्कतें कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के तीन पद स्वीकृत हैं। इनमें से एक पद पर चिकित्सक लंबे समय से अवकाश पर थीं जबकि एक अन्य चिकित्सक को अस्पताल के पीएमएस का प्रभार सौंपा गया है। इसके चलते स्त्री रोग संबंधी मरीजों के उपचार का अधिकांश भार एक ही विशेषज्ञ पर आ गया था। डॉक्टर की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं और अन्य स्त्री रोग संबंधी मरीजों को अस्पताल में तैनात एक ही गाइनोकोलॉजिस्ट से उपचार के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। सिजेरियन डिलीवरी के मामलों में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता को लेकर दबाव बना रहता था। प्रभारी पीएमएस डॉ. द्रोपदी गर्ब्याल ने बताया कि डॉ. रुचि गुप्ता के वापस कार्यभार संभालने के बाद अस्पताल में दो गाइनोकोलॉजिस्ट मरीजों को सेवाएं दे सकेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें