फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम ट्रेनर और डॉक्टरों में मारपीट, चालान

Tue, 21 Feb 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में सोमवार की रात जिम ट्रेनर और डॉक्टर आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान एक कार का शीशा टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो डॉक्टरों सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चारों पर पांच-पांच सौ रुपए का जुर्माना लगाकर हिदायत के साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज कैंटीन में जिम ट्रेनर सिजवाली कॉलोनी बिठौरिया निवासी उदित पंत और डॉक्टरों के बीच सोमवार की रात कहासुनी हो गई। कॉलेज के अंदरूनी मामलों को लेकर बहस के बाद हाथापाई होने लगी। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया।

मारपीट के दौरान एक डॉक्टर की कार के शीशे टूट गए। हंगामे की सूचना पर मेडिकल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना था कि मौके पर दोनों पक्ष नशे में पाए गए। पुलिस ने मामले में कॉलेज के डाक्टर अरविंद कुमार, डॉ. सुनील कुमार के अलावा जिम ट्रेनर उदित पंत और उसके सहयोगी बिठौरिया निवासी मोहन बिष्ट को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने चारों का मेडिकल मुआयना कराया। मामले में पुलिस ने चारों लोगों का धारा 39/81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया। कोतवाल आरएस मेहता ने बताया कि चारों पर पांच पांच सौ रुपए जुर्माना लगाकर छोड़ा गया है। इसके अलावा हिदायत दी गई है कि फिर विवाद होने पर पुुलिस सख्त धाराओं के साथ कार्रवाई करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें