फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल होली पर फिर गुलजार

विज्ञापन
नैनीताल में मंगलवार को पंत पार्क में चहल कदमी करते सैलानी। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। होली पर आए पर्यटकों से नैनीताल मंगलवार को भी गुलजार रहा। सुबह से ही मॉलरोड, पंत पार्क, भोटिया मार्केट और बड़ा बाजार में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। हालांकि इनमें से अधिकतर पर्यटक सैर सपाटे के बाद नैनीताल से घरों को रवाना हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार को पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से पुलिस की समस्याएं बढ़ गईं। कई बार सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें भी नजर आई। वाहन भी रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। पुलिस को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हल्द्वानी और भवाली रोड पर वाहनों को रोकना पड़ा। इस कारण स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इधर, नैनीताल के प्रमुख दर्शनीय स्थल चिड़ियाघर में सबसे ज्यादा 1086 पर्यटकों ने वन्य जीवों के दीदार किए। केव गार्डन में 600, वाटर फॉल में 512 और हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 178 पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों ने बारापत्थर में घुड़सवारी का भी आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें