फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 35 के पार, दिन में गर्मी कर रही बेहाल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुबह-शाम को ठंड और दिन में गर्मी सता रही है। पारा 35 के पार होने के कारण दिन में सूर्यदेव की तपिश ने बेहाल कर रखा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को सुबह से ही धूप खिली थी। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी ने बेहाल किया। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें