फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला उफान पर, शहर वाले प्यासे

Wed, 04 Mar 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौला के बढ़े जलस्तर ने शहर की पेयजल आपूर्ति ठप कर दी। बैराज से जल संस्थान को पानी नहीं मिलने पर मंगलवार सुबह शहर में कही भी आपूर्ति नहीं हुई, दोपहर बाद आपूर्ति सामान्य हुई।
विज्ञापन


पहाड़ों पर बारिश होने से गौला का जलस्तर सोमवार शाम 13,700 क्यूसेक तक पहुंच गया था। दस हजार क्यूसेक से जलस्तर अधिक होने पर जल संस्थान को आपूर्ति बंद कर दी जाती है। सोमवार शाम से आपूर्ति बंद होने के कारण मंगलवार सुबह शहर के लोगों को पानी नहीं मिल सका। जल संस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे बैराज से फिल्टर प्लांट को पानी दिया गया। तीन घंटे पाइप लाइनों के रिचार्ज होने में लग गए। दोपहर बाद शहर की आपूर्ति सामान्य हो सकी।

वहीं, सोमवार को वोल्टेज अधिक होने के कारण तेजपुर नेगी के ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई, जिससे लगभग तीन हजार से अधिक परिवारों को पानी नहीं मिला। डोबवाल ने बताया कि मोटर ठीक होने में दस दिन का समय लगेगा। जरूरत पड़ने पर टैंकरों से आपूर्ति कराई जाएगी। लालकुआं में भी वोल्टेज अधिक होने के कारण ट्यूबवेल में खराबी आ गई थी, हालांकि मंगलवार सुबह ट्यूबवेल ठीक हो गया। गौला बैराज के अवर अभियंता नवीन पांडे ने बताया कि मंगलवार शाम को गौला का जलस्तर 25 सौ क्यूसेक के पास पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें