फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आंदोलन के मूड में समायोजित नहीं हो पाए गेस्ट टीचर

Sun, 07 Dec 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गेस्ट टीचरों के समायोजन का मामला सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शिक्षक साफ बोल रहे हैं कि 10 साल की नौकरी के बाद भी वह बेरोजगार हो गए हैं। न उन्हें दैनिक वेतनभोगी माना जा रहा और ना ही संविदा में। कुछ शिक्षक तो तीन-तीन साल से बेरोजगार हैं और भविष्य की अनिश्चिता के चलते घर बैठे हुए हैं। समायोजित नहीं किए जाने से अब गेस्ट टीचर आंदोलन की रणनीति तय करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल में करीब 2270 गेस्ट टीचर हैं। इनमें कई टीचर ऐसे हैं जो समायोजित न हो पाने के कारण घर बैठे हुए हैं। इनमें भी व्यायाम और संगीत शिक्षकों की संख्या ज्यादा है। उम्र पार कर चुके कई शिक्षकों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है। कुमाऊं मंडल में समायोजन के लिए व्यायाम में 57 और कला में सर्वाधिक 33 गेस्ट टीचर हैं।
.....
- हमें तो कुछ माना ही नहीं जा रहा है। आधी उम्र चली गई है और अगर सरकार अभी भी हमारा हित नहीं करती है तो अब हमारे सामने क्या रास्ता बचा है। पिछली धामी सरकार की पहली कैबिनेट में गेस्ट टीचरों को समायोजित करने और किसी के बेरोजगार नहीं होने की घोषणा की गई थी और अब दूसरा कार्यकाल हो गया है। रविवार को एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून में शिक्षामंत्री से मिलेगा। अगर सकारात्मक निर्णय हुआ तो अच्छा है, अन्यथा फिर आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। राजेश धामी, प्रदेश अध्यक्ष अतिथि शिक्षक संघ।
विज्ञापन

........
- शुक्रवार को नैनीताल में काउंसलिंग हुई थी। कई शिक्षकों को पोस्टिंग दे दी गई है। दो शिक्षकों की रिक्तियां गलत थीं उन्हें ठीक करने को कहा गया है। जो बचे हैं, उनका प्रस्ताव स्टेट को भेजा जा रहा है जहां से प्रस्ताव मंडल को आएग। मैं देहरादून हूं और इस संबंध में शिक्षा मंत्री के सामने भी बात रखूंगा। -एसपी सेमवाल, एडी माध्यमिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें