फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लालकुआं में बनेगा सिटी फॉरेस्ट पार्क

Sun, 07 Dec 2025 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। नगर पंचायत बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पारित हुए। नगर पंचायत सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की अध्यक्षता में बैठक में सिटी फॉरेस्ट पार्क हेतु के प्रथम चरण में 20 लाख की धनराशि स्वीकृत करने, अंबेडकर पार्क एवं निकाय के अन्य भवनों में सोलर प्लांट लगाने, हाट बाजार में रैन बसेरा निर्माण कार्य, नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर लगे पोलों पर तिरंगा एलईडी लाइट, ओवरब्रिज पर हैगिंग गार्डन बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। तय हुआ कि बाजार को व्यवस्थित करने के लिए व्यापार मंडल एवं प्रशासन से समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना बनेगी। बैठक में सभासद नेहा आर्या, शबनम, सुरेश साह, भुवन पांडे, अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें