फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड्डू गैंग से पांच राज्यों की पुलिस परेशान 

Sat, 30 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार पहिया लक्जरी वाहन चुराने और चोरी कराने में माहिर हल्द्वानी के आजाद नगर बनभूलपुरा निवासी गुड्डू वारसी उर्फ नवाब से पांच राज्यों की पुलिस परेशान है। चाहे दिल्ली हो या पंजाब, लक्जरी कार चोरी होने पर पुलिस गुड्डू के लोकेशन को पहले तलाशती है। कोतवाली पुलिस की रिकार्ड बताते हैं कि 2005 में गुड्डू वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद वह अन्य राज्यों में गैंग बनाकर चोरी करने लगा।
विज्ञापन


गुड्डू की तलाश में आए हरियाणा पुलिस के दरोगा राजबीर ने बताया कि उसको अन्य राज्यों की पुलिस  नवाब के नाम से जानती है। हालांकि उत्तराखंड में वह वाहनों की चोरी कम कराता है, लेकिन हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश की पुलिस को परेशान कर रखा है। यह गैंग एक प्रकार का केमिकल रखता है।

केमिकल से असली कागज पर दूसरी स्याही चढ़ा देते हैं। एकबारगी कागज देखकर कोई नहीं करता कि फर्जी है। वाहनों की नकली आरसी, डीएल, बीमा गुड्डू के मेरठ में रहने वाले साथी बनाते हैं। काफी दिनों तक यह सहारनपुर में रहा है। गिरफ्तारी के बाद जमानत पर छूटने के बाद फिर यह वाहन चोरी में लग जाता है।
विज्ञापन


चोरी के बाद इस गैंग के लोग वाहन काफी रफ्तार से चलाते हैं। पुलिस को इस गैंग के लोगों को पकड़ना मुश्किल होता है। गुड्डू को ऑडी, बीएमडब्लू, फॉरच्यूनर आदि महंगी गाड़ियों को चुराने और उनको बेचने का शौक है। इस गैंग में करीब एक दर्जन से अधिक सदस्य हैं। ये एक वाहन को पार्किंग में छोड़कर दूसरे मनपसंद वाहन लेकर चंपत हो जाते हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें