फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 को खुलेंगी किराना की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोविड कर्फ्यू को पुराने नियमों के साथ एक बार फिर एक जून तक बढ़ा दिया गया है। किराने और जनरल की दुकानें 28 मई को सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक खुलेंगी।
विज्ञापन

मुख्य सचिव के कोविड कर्फ्यू को लेकर आदेश जारी होने के बाद डीएम धीराज गर्ब्याल ने भी आदेश जारी कर दिया। गर्ब्याल ने बताया कि सस्ता गल्ले की दुकानें पूर्व की भांति सुबह आठ से दोपहर ग्यारह बजे तक खुली रहेंगी। फल, सब्जी, डेयरी, दूध, मांस, चिकन और मछली की बिक्री से संबंधित दुकानें प्रतिदिन सुबह आठ से ग्यारह बजे तक खुली रहेंगी। आम लोगों को फल और सब्जी की खरीद के लिए मंडी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। खाद्य और किराने की वस्तुओं के फुटकर विक्रेताओं को होम डिलीवरी करने की छूट होगी। कोविड कर्फ्यू के दौरान किसी व्यक्ति को राज्य के अंतर्गत अति आवश्यक कार्य के लिए आवागमन करने पर जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। साथ ही वेब पोर्टल पर आवेदन करना होगा। बाहरी राज्य से उत्तराखंड में आने वाले व्यक्तियों को स्मार्ट सिटी वेब पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और सात दिनों तक आइसोलेशन में रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें