फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्राफिक एरा में डिग्री से पहले 529 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट

Sun, 21 Jun 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में विभिन्न विभागों के 529 से अधिक छात्रों को डिग्री पूरी होने से पहले ही प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। विद्यार्थियों का चयन पीडब्ल्यूसी, ग्लोबल लॉजिक, ग्रांट थॉर्नटन, आईएमएस समूह, आईसीआईसीआई बैंक, लर्निंग रूट्स, बीएनपी परिबा, एचडीएफसी लाइफ, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों में हुआ है।
विज्ञापन

निदेशक अनिल कुमार नायर के अनुसार प्लेसमेंट सत्र में सबसे बड़ा पैकेज कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की छात्रा गुंजन भनवाल को मिला। उनका चयन एटलासियन में 66.01 लाख रुपये वार्षिक के पैकेज पर हुआ। विभा चंदोला को गूगल में 54.84 लाख, वैष्णवी करायत एवं प्राची साह को बीएनवाई मेलॉन में 22-22 लाख, दिव्या शाह को जेपी मॉर्गन में 19.75 लाख, दिया बिष्ट को नायका में 10 लाख रुपये वार्षिक का पैकेज प्राप्त हुआ। आठ छात्रों का चयन इंफोसिस में 11 लाख रुपये वार्षिक के पैकेज पर हुआ। इंफोसिस ने सर्वाधिक 89 छात्रों को रोजगार प्रदान किया। टेक महिंद्रा ने 51, एलटीआई माइंडट्री ने 42, टीसीएस ने 32, कोडिंग निंजाज ने 31, कैपजेमिनी ने 25 तथा कॉग्निजेंट ने 19 छात्रों को नियुक्त किया। ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने इंटर्नशिप के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भीमताल परिसर के नर्सिंग विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें