फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रूसी बाइपास क्षेत्र में विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 21 Jun 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और रेस्टोरेंट संचालक के बीच शुरू हुआ विवाद कानूनी लड़ाई में बदल गया है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बीते बृहस्पतिवार को रूसी बाइपास पर किसी बात को लेकर दुकान संचालक और रेस्टोरेंट स्वामी के बीच विवाद हो गया था। पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान कहासुनी बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ गई। विवाद के बीच एक युवती ने दो युवकों के साथ मारपीट की। इसके बाद युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। घटना के बाद मामला कोतवाली तल्लीताल पहुंचा। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर दो युवकों पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर युवकों ने भी युवती और उसके पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती की शिकायत पर रूसी निवासी निखिलेश और अंकित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है, जबकि युवकों की शिकायत पर युवती और धीरेंद्र सिजवाली के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें