फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रक्षक भर्ती में उमड़ा हुजूम

Mon, 02 Nov 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व में वन आरक्षी खुली प्रतिस्पर्धा एवं सामयिक कर्मकार भर्ती की दो दिवसीय शारीरिक परीक्षा वन परिसर में हुई। पहले दिन 757 युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।
विज्ञापन


पार्क वार्डन शिवराज ने बताया 870 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें 70 विभागीय, 800 खुली भर्ती के अभ्यर्थी शामिल थे। उन्होंने बताया विभागीय भर्ती में 63 एवं खुली भर्ती में 694 लोगों ने प्रतिभाग किया।

शारीरिक परीक्षण में सफल अभ्यर्थी आठ नवंबर को लिखित परीक्षा देंगे। भर्ती में रामनगर के साथ ही हल्द्वानी, काशीपुर, नैनीताल, रानीखेत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, सल्ट, धूमाकोट, जसपुर, बाजपुर से पहुंचे युवा और युवतियों ने शारीरिक परीक्षण कराया।
विज्ञापन


पार्क वार्डन ने बताया सोमवार को भी स्वास्थ्य परीक्षण होगा, जिसके बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि शारीरिक परीक्षण पर कितने सफल हुए व कितने असफल। उन्होंने बताया सीधी भर्ती के 15 पद और विभागीय भर्ती के 30 पदों के लिये भर्ती होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें