फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर खीमा में ग्राम सभा की खुली बैठक

विज्ञापन
विधायक नवीन दुम्का के आवास पर धरना देते टैक्टर स्वामी। - फोटो : HALDUCHOD
विज्ञापन
हल्दूचौड़। ग्राम पंचायत जयपुर खीमा की खुली बैठक में पेयजल, सिंचाई नहरों और सड़कों के निर्माण, बिजली संबंधी समस्याएं, समाज कल्याण के अंतर्गत पेंशन समेत कई मुद्दे उठे। ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन शौचालय आदि कई प्रस्ताव पास किए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. निधि राणा और डॉ. कृष्णा ने कोरोना वायरस के बचाव के उपाय के बारे में बताया। ग्राम प्रधान ने बाल पालास योजना का शुभारम्भ भी किया। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी हेमा बृजवाल, ग्राम विकास अधिकारी संजय डबराल मोहन सिंह रावत, मनोज तिवारी, विमल जोशी, ईला आर्या, रवि सनवाल, कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख श्रीकांत, वार्ड मेंबर जीवन जोशी, पुष्पा पाठक, दिशा कपिल, उमेश बिरखानी, राकेश कविदयाल, अनीता सैनी, पार्वती जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें