हल्द्वानी। छह कुमाऊं रेजिमेंट के पूर्व सैनिक संगठनों ने शनिवार को 79 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पांच वीर नारियों भगवती देवी, राधिका, पार्वती देवी, यमुना देवी और गीता बिष्ट को सम्मानित किया गया।
नैनीताल रोड स्थित एक बरात घर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और बुजुर्ग गौरव सेनानी कैप्टन के एस रावत ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह मेहरा ने यूनिट केा इतिहास पर चर्चा की। सिंधिया स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत गाया। कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया और पूर्व सैनिक जीवन सिंह कोश्यारी ने कुमाऊंनी गानों से माहौल को रंगीन बना दिया। संरक्षक पूर्व सैनिक पुष्कर सिंह डसीला ने यूनिट की प्रगति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में सूबेदार मनबहादुर पाल, कैप्टन कुंवर सिंह ताकूली, उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक देवकीनंदन जोशी, कोषाध्यक्ष नायक सूबेदार गोपाल सिंह रावत, देवेंद्र सिंह भंडारी, राजेंद्र कुमार परगाई, नायक सूबेदार रविंद्र सिंह बिष्ट, कैप्टन खिलाफ सिंह दानू, सूबेदार मेजर महेश सिंह नेगी, कैप्टन कुशल सिंह खाती, कैप्टन गजेंद्र सिंह बिष्ट, कैप्टन हयात सिंह राणा, पूर्व सैनिक आनंद सिंह दानू, सुरेंद्र सिंह उलसाई, राजेंद्र सिंह भोजक, कैप्टन गजेंद्र सिंह, कैप्टन आलम सिंह, प्रेम बल्लभ भट्ट, किशोर चंद्र जोशी, सूबेदार मेजर प्रकाश चंद्र, सूबेदार मेजर रेवाधर पांडे, कैप्टन हयात सिंह सामंत, कैप्टन पुष्कर सिंह सामंत, कैप्टन आलम सिंह आदि शामिल रहे।