फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कॉर्बेट पार्क में राज्यपाल का दिखे हाथी और बाघ

Fri, 14 Jun 2024 05:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
वना​धिकारियाें के साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि)।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क में रात्रि विश्राम व जंगल सफारी के दौरान राज्यपाल को बाघ, हाथी आदि के दीदार हुए। राज्यपाल हरे-भरे जंगल, शांत वातावरण और वन्यजीवों को देख मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बृहस्पतिवार को कॉर्बेट नेशनल पार्क में जंगल सफारी की। इस अवसर पर राज्यपाल को बाघ के भी दीदार हुए। राज्यपाल ने कहा वन्यजीव प्रेमियों के लिए रोमांचकारी जंगल सफारी डेस्टिनेशन के रूप में कॉर्बेट पार्क वन्य जीवन की अद्भुत दुनिया है। यहां हरे-भरे जंगल, शांत वातावरण और वन्य जीवों के दृश्य सब कुछ मंत्रमुग्ध कर देने वाला रहा।
राज्यपाल ने कहा कि वन एवं वन्यजीव उत्तराखंड की अमूल्य संपदा हैं, इन्हें संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस समृद्ध संपदा को संरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए, जिससे हमारी देवभूमि और समृद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें