फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल कोश्यारी ने किया नैनीताल निवासी वरिष्ठ पत्रकार विनोद तिवारी का सम्मान

विज्ञापन
नैनीताल निवासी वरिष्ठ पत्रकार विनोद तिवारी को सम्मानित करते राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा नेता अमरजीत मिश्र की अगुवाई में मुंबई की सामाजिक सांस्कृतिक संस्था ने मुंबई के राजभवन में एक समारोह का आयोजन किया। समारोह में मुंबई में रहने वाले उत्तराखंड मूल के विशिष्ट नागरिकों को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कई दशकों तक प्रसिद्ध फिल्म पत्रिका माधुरी के संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद तिवारी समेत अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, पत्रकार केशर सिंह बिष्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों की 9 विशिष्ट हस्तियों को राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। विनोद तिवारी माधुरी के बाद टी सीरीज की फिल्म पत्रिका प्रिया के संस्थापक संपादक और मुंबई विवि में अध्यापक भी रहे।
वर्तमान में वे अकेडमी ऑफ ऑडियो विजुअल आर्ट्स एंड जर्नलिज्म, (आवाज) मुंबई के निदेशक हैं। तिवारी की शिक्षा नैनीताल डीएसबी परिसर में हुई। वे स्टोनले निवासी लेखक, गीतकार, संगीतकार रहे स्व. पीडी तिवारी और स्व. पार्वती तिवारी के पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें