फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलौकिक शक्ति का केंद्र है कैंची मंदिर : राज्यपाल

Sun, 04 Jun 2023 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने शनिवार सुबह कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज की ओर से स्थापित यह मंदिर आलौकिक शक्ति का केंद्र है। यहां देश-विदेश से हजारों भक्त दर्शन करने आते हैं। राज्यपाल ने कहा कि कैंची धाम आकर अलग ही दिव्यता और आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने इस दौरान वहां पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत की। साथ ही मंदिर समिति के पदाधिकारियों से 15 जून को मंदिर के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियाें को लेकर जानकारी ली। इस दौरान राज्यपाल की पत्नी गुरमीत कौर, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, बिनोद जोशी, प्रदीप साह भय्यू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें