फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सभासदों से यूजर चार्ज वसूली में मांगा सहयोग

Sun, 04 Jun 2023 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। कूड़ा उठान का शुल्क वसूलने को लेकर पालिका ने मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को पालिका में हुई बैठक में यूजर चार्ज वसूली में महिला समूहों का सहयोग करने की मांग सभासदों से की गई।
विज्ञापन


पालिका सभागार में हुई बैठक में पालिकाध्यक्ष ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2016 के तहत नगर में कूड़ा उठान का शुल्क लेना शुरू कर दिया है। महिला समूहों की ओर से यह धनराशि एकत्रित की जा रही है। ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि महिला समूह की ओर से अल्प समय में लगभग 50 हजार रुपये की वसूली की गई है जो सराहनीय है। बैठक में सभासदों ने भी अपने सुझाव दिए। इस दौरान सभासद भगवत रावत, मनोज जोशी, मोहन सिंह नेगी, निर्मला चन्द्रा, दया सुयाल, मनोज साह जगाती, प्रेमा अधिकारी आदि मौजूद रहे।

अतिक्रमण हटाने के लिए पालिका ने कसी कमर

नैनीताल। नगर के पंत पार्क में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ पालिका गंभीर हो गई है। शनिवार को पालिका सभागार में हुई बैठक में पंत पार्क में निर्धारित समय से पूर्व लगने वाले फड़ समेत बिना लाइसेंस व सत्यापन के लगने वाले फड़ के खिलाफ चलने वाले अभियान पर चर्चा हुई। पालिकाकर्मियों ने अतिक्रमण हटाने के अभियान में फड़-कारोबारियों की अभद्रता व धमकी का पक्ष रखा। अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने कहा कि अब अभियान में पुलिस-प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा। अनधिकृत व्यापार, बिना लाइसेंस व बिना सत्यापन फड़ कारोबार करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। तय समय से पूर्व फड़ और खोखे नहीं लगने दिए जाएंगे। बैठक में प्रभारी कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी, सुनील खोलिया, हिमांशु चंद्रा, धर्मेश प्रसाद, कमल कटियार, रवि कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें