फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के बच्चे भी ऑनलाइन शिक्षा लेंगे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
नैनीताल। प्राइवेट के बाद अब सरकारी विद्यालयों के शिक्षक भी बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाएंगे। इसके लिए एडी माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने मंडल के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डॉ. सती ने कहा कि कोरोना के चलते तीन मई तक प्रदेश में दूसरे चरण का लॉकडाउन घोषित किया है।
इस दौरान शिक्षण कार्य सुचारु रखने के लिए शिक्षक घर से ही बच्चों को बढ़ाएंगे। इसके लिए विषयवार समयसारणी तैयार की जाए और व्हाट्सएप ग्रुप समेत अन्य माध्यमों की मदद लेकर अध्ययन कराया जाए। साथ ही दूरदर्शन में प्रसारित होने वाले शिक्षा पर आधारित कार्यक्रमों को संज्ञान में लिया जा सकता है। छात्रों की ओर से हाईस्कूल-इंटर के मॉडल प्रश्न पत्र और उत्तर पत्रक के लिए ubse.uk.gov.in में उपलब्ध सामग्री का उपयोग किया जा सकता है। संवाद
ये वेबसाइट भी उपयोगी
www.ncert.in और www.nios.ac.in
ऑनलाइन कक्षाओं के सेशन रिकॉर्ड हो
उत्तराखंड शासन के अपर सचिव डॉ. अहमद इकलाब ने राज्य विवि के समस्त कुलपति और उच्च शिक्षा निदेशालय के निदेशकों के लिए पत्र जारी किया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि लॉकडाउन के चलते विद्यार्थियों का पठन-पाठन प्रभावित न हो।
विज्ञापन

डॉ. अहमद इकलाब ने ऑनलाइन कक्षाओं के लिए समुचित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन के लिए स्काइप, गूगल, गूगल मीट, माइक्रोसॉफ्ट, जूम में सेशन रिकॉर्ड किया जाए। छात्रों से दूरभाष और मेसेज के माध्यम से सीधे संपर्क करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें