फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौलापार के किसान के गेहूं नरेंद्र 09 को भारत सरकार ने दी मान्यता

विज्ञापन
हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता करते नरेंद्र 9 गेहूं बीज के जनक प्रग? - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। गेहूं की एक प्रजाति को विकसित करने के बाद कृषि के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को एक और उपलब्धि को हासिल करने में सफल रहे हैं। उनकी ओर से विकसित गेहूं नरेंद्र 09 को भारत सरकार ने उनके नाम से रजिस्टर्ड कर दिया है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में नरेंद्र मेहरा ने बताया कि वर्ष 2009 में किसान मेहरा को अपने खेत में एक अलग प्रकार की बाली मिली थी, जिसको उन्होंने लाइंस सलेक्शन से चयनित कर इस नई किस्म को विकसित किया। जिसका नाम उन्होंने नरेंद्र 09 रखा। शुरुआती दौर में नरेंद्र 09 गेहूं अन्य किसानों के खेतों में परीक्षण के तौर पर गेहूं बोया गया और उसकी विशेषताओं को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट के सहयोग से जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में परीक्षण के तौर पर बोया गया। निदेशक रिसर्च के आदेश पर नरेंद्र 09 गेहूं को कृषि अनुसंधान केंद्र मझेड़ा जनपद नैनीताल एवं कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालदम चमोली में बोया गया। जहां से सकारात्मक परिणाम पाए गए। वर्ष 2017 में बीज को किसान के नाम पेटेंट कराने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट के प्रभारी डॉ. विजय कुमार दोहरे ने पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण भारत सरकार को बीज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत सरकार ने साढ़े 4 साल बाद गेहूं की किस्म नरेंद्र 09 को किसान के नाम रजिस्टर्ड कर दिया। यह प्रदेश, कृषि विभाग एवं किसान नरेंद्र के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। पत्रकार वार्ता में कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट के प्रभारी डॉ. विजय दोहरे, कृषि विज्ञानी डॉ. कंचन नैनवाल, इफको के क्षेत्रीय अधिकारी दीपक आर्य, आत्मा संस्था के कमल कुमार पंत, जैविक विशेषज्ञ अनिल पांडे मौजूद थे।
देश के मूर्धन्य किसानों की सूची में शामिल हुए नरेंद्र
इस उपलब्धि से किसान मेहरा राष्ट्रीय स्तर के उन किसानों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए विभिन्न प्रकार की फसलों के बीजों को विकसित कर राष्ट्रीय स्तर पर अपना योगदान दिया। नरेंद्र मेहरा ने बताया कि गेहूं का नरेंद्र 09 एक बहुत ही उन्नत प्रजाति का बीज है। इसकी उत्पादन क्षमता अच्छी है, जिसे हम किसी भी परिस्थिति में उगा सकते हैं। यह भाबरी क्षेत्र, मैदानी क्षेत्र और पर्वतीय क्षेत्र में सफलता से उगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें