शिकायत पर कार्रवाई करने गई थीं सिटी मजिस्ट्रेट
दमुवाढूंगा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत डीएम से की थी। डीएम से शिकायत के बाद करीब तीन महीने पहले सिटी मजिस्ट्रेट वहां पहुंची थीं। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पाया कि नाले के डूब क्षेत्र में जमीन स्टांप पर बेची है। सिटी मजिस्ट्रेट ने इसे तुड़वाया भी था। हालांकि बाद में यह कार्रवाई रूक गई।
नगर निगम ने किया था निरीक्षण
डीएम वंदना सिंह ने नगर निगम को सरकारी जमीनों पर कब्जा लेने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निगम की टीम ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में खाली पड़ी सरकारी जमीन का निरीक्षण किया। इसके बाद इसका डाटा भी तैयार किया गया लेकिन निगम ने यह जमीन कब्जे में नहीं ली। अभी भी वहां सरकारी जमीन खाली पड़ी है। इस जमीन पर माफिया की नजर है।
नाले की जमीन बेचने की पूर्व में शिकायत आई थी। प्रशासन की मदद से वहां अतिक्रमण भी तोड़ा गया था। डीएम के निर्देश पर हाल ही में नगर निगम ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन का डाटा एकत्र किया। अभी इन जमीनों पर कब्जा नहीं लिया गया है।
-गणेश भट्ट, सहायक नगर आयुक्त।