फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को एक सप्ताह में जवाब देने के निर्देश

Tue, 23 Feb 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने गेस्ट टीचरों को यथावत रखते हुए 27 सौ असिस्टेंट टीचर एलटी के पदों को न भरने के मामले में सरकार को एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन


नैनीताल निवासी भावना कोठारी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि सरकार ने गेस्ट टीचर को यथावत रखते हुए 27 सौ एलटी टीचर्स के खाली पद होने के बावजूद केवल 15 सौ पदों पर रिजल्ट घोषित किया है। याचिकाकर्ता का कहना था कि 27 सौ रिक्त पद होने के बावजूद रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है।

 जबकि याचिकाकर्ता का नियमित चयन होने के बावजूद उनको नियुक्ति से वंचित किया जा रहा है। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने सरकार को एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें