फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में उस्मान के जमानत प्रार्थनापत्र पर सरकार से जवाब तलब, अगली सुनवाई 14 को

Fri, 04 Jul 2025 12:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हाईकोर्ट ने नैनीताल की 12 वर्ष की नाबालिग से हुए कथित बलात्कार के मामले में आरोपी उस्मान खान की जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद 14 जुलाई की तिथि नियत करते हुए सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल हाईकोर्ट ने नैनीताल की 12 वर्ष की नाबालिग से हुए कथित बलात्कार के मामले में आरोपी उस्मान खान की जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद 14 जुलाई की तिथि नियत करते हुए सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

विज्ञापन


मामले के अनुसार दुष्कर्म करने वाले 72 साल के ठेकेदार नैनीताल निवासी उस्मान खान ने हाईकोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दायर की थी। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार नैनीताल में बीते 30 अप्रैल 2025 को मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मुकदमा दर्ज हुआ था।

घटना को 12 अप्रैल का बताते हुए 12 वर्षीय नाबालिग ने 72 साल के उस्मान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। इसकी शिकायत पीड़िता की मां ने मल्लीताल कोतवाली में दर्ज कराई थी। दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही लोगों ने उस्मान का विरोध किया था। आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़, मारपीट और धरना प्रदर्शन भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें