फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फर्जी प्रमाण पत्र से पाई नौकरी, डाक विभाग ने पकड़ी गड़बड़ी

Thu, 12 Dec 2024 12:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डाक विभाग में हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी पाने का मामला सामने आया है। डाक विभाग ने पूर्व में इस अभ्यर्थी की नियुक्ति पर रोक लगाई थी। अब आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


डाक विभाग में पिछले वर्ष ग्रामीण डाक सेवक के तहत हुई भर्ती में उत्तरप्रदेश के हरदोई के एक युवक का चयन भीमताल के पांडे गांव के पोस्ट ऑफिस में ब्रांच पोस्टमास्टर के पद पर हुआ था। जब डाक विभाग ने इसकी जांच की तो अभ्यर्थी की मार्कशीट डीजी लॉकर में दिखाई नहीं दी। इसके चलते एक साल पोस्ट ऑफिस में पद खाली पड़ा रहा। विभागीय अधिकारियों को जब शक हुआ तो उन्होंने अभ्यर्थी को जांच न होने तक ज्वाइंनिंग नहीं दी। इसके बाद यूपी बोर्ड को मार्कशीट जांचने के लिए भेजा था। डाक विभाग को जांच रिपोर्ट मिली है। उसमें मार्कशीट फर्जी पाई गई है। इस मामले में डाक विभाग ने चयनित अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश पांडे ने बताया कि विभाग को अभ्यर्थी के अभिलेखों में गड़बड़ी की आशंका होने के चलते नियुक्ति रोक दी थी। कुछ दिन पूर्व यूपी बोर्ड से मिली रिपोर्ट के बाद मार्कशीट फर्जी मिली। अब इस पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें