फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : जून की पेंशन अप्रैल में भेजी, वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन को बजट जारी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना के चलते समाज कल्याण विभाग के अधीन आने वाले पेंशनरों को जून में दी जाने वाली पेंशन अप्रैल में ही जारी कर दी है। तीन माह की पेंशन (अप्रैल, मई और जून) के लिए बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण निदेशक विनोद गोस्वामी ने बताया कि राज्य सरकार ने लाभार्थियों को अप्रैल में ही पेंशन की किस्त देने के आदेश दिए थे। वृद्धावस्था पेंशन में कुल 233373 लाभार्थियों के लिए 16936.68 लाख, विधवा पेंशन के 148406 लाभार्थियों को 6610.87 लाख, दिव्यांग पेंशन के 75847 लाभार्थियों को 3630.30 लाख, परित्यक्ता पेंशन के 4410 लाभार्थियों के लिए 187.33 लाख, किसान पेंशन के 26066 लाभार्थियों के लिए 845.54 लाख की धनराशि जनपदों को आवंटित की है।
वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन के तहत प्रति लाभार्थी को 3600 रुपये की धनराशि और किसान एवं परित्यक्ता पेंशन के तहत प्रति लाभार्थी को 3000 रुपये की धनराशि दी है। वर्ष 2019-20 में मार्च में दिव्यांग पेंशन, परित्यक्ता पेंशन योजना के तहत अवशेष देने के लिए भी बजट जारी किया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पैकेज के तहत प्रति लाभार्थी को एक हजार की धनराशि की दो किस्तें भी देने के आदेश दिए हैं। वृद्धावस्था पेंशन के 191597 लाभार्थियों के लिए 957.99 लाख, विधवा पेंशन के 20690 लाभार्थियों को 103.45 लाख, दिव्यांग पेंशन में 2822 लाभार्थियों को 14.11 लाख की धनराशि जिलों को आवंटित की गई। गोस्वामी ने बताया कि सभी पात्रों के खाते में पेंशन भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें