फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में श्री गोलज्यू रथयात्रा का हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में श्री गोलज्यू रथयात्रा के दौरान कलश यात्रा निकालती महिलाएं।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मदकोट के धरतीधार से सोमवार को शुरू हुई श्री गोलज्यू संदेश यात्रा मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंची। यहां पर यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। बालिकाओें ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

अस्कोट से मंगलवार को पिथौरागढ़ पहुंची श्री गोलज्यू रथ यात्रा का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। पितरौटा के कालसिन मंदिर में पंडित नीरज जोशी ने पूजा कराई। इसके बाद स्थानीय महिलाओं और निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी के छात्रों ने पारंपरिक परिधानों में रामलीला मैदान सदर से ढोल-नगाड़ों के साथ शहर में कलश रथयात्रा निकाली। भजन-कीर्तन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यात्रा चंडाक के रतवाली क्षेत्र तक गई। श्रद्धालुओं ने गोलज्यू की आराधना कर आशीर्वाद लिया। वहां से यात्रा वापस रामलीला मैदान पहुंची। रात विश्राम के बाद यात्रा 27 अप्रैल को कोटगाड़ी मंदिर पहुंचेगी। यात्रा का समापन पांच मई को घोड़ाखाल में होगा।
इससे पूर्व मदकोट, बरम, जौलजीबी, अस्कोट, ओगला, कनालीछीना, सतगढ़, सल्मोड़ा, जाजरदेवल में यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा संयोजक और अपनी धरोहर संस्था के अध्यक्ष पूर्व पुलिस महानिरीक्षक अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश मर्तोलिया, पिथौरागढ़ आयोजन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, स्वागत समिति के डॉ. अशोक पंत, जिला यात्रा संयोजक ललित पंत, संयोजक विप्लव भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश कलौनी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोरा, सुंदर सिंह बोनाल, लक्ष्मी भट्ट, रेखा जोशी आदि रहे।
विज्ञापन

चौपाल लगाकर हुई समस्याओं पर चर्चा
पिथौरागढ़। नगरपालिका सदर में गोलज्यू चौपाल लगाई गई। इसमें उत्तराखंड राज्य बनने के बाद लोगों ने क्या खोया, क्या पाया विषय पर चर्चा की गई। लोगों से राज्य के विकास के लिए सुझाव लिए गए। रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा आदि समस्याओं पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें