हल्द्वानी। काठगोदाम निवासी रोडवेज कर्मी की बेटी ने हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय बाॅक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। हल्द्वानी पहुंचने पर उनका रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया।
मात्र सात वर्ष की आयु से मुक्केबाजी रिंग में उतरी पीहू ने बुखार से जूझने के बावजूद उन्होंने 42 किलो भारवर्ग में उत्तराखंड को गोल्ड मेडल दिलाया। वह गुरु तेग बहादुर स्कूल में 9वीं की छात्रा हैं। पीहू के पिता दीपक कुमार रोडवेज में परिचालक और मां आरती गृहिणी है। काठगोदाम के एआरएम गणेश चंद पंत ने कहा कि पीहू की उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। वहां एआरएम हल्द्वानी संजय पांडे, कमल पपनै, आनंद बिष्ट, मनोहर रावत, कैलाश कांडपाल, अजय शर्मा आदि थे।