फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के घर से सोने के कंगन चोरी

Thu, 28 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुशीला तिवारी अस्पताल की सुरक्षा को धता बताते हुए चोर एक महिला डॉक्टर के सरकारी आवास मेें घुस गए। चोरों ने डॉक्टर के आवास से सोने के कंगन और चार हजार की नगदी चुरा ली। मेडिकल चौकी पुलिस ने मौके का मुआयना किया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक डॉ. पूर्णिमा जोशी एसटीएच के पीछे बने आवास में दूसरे तल पर रहती हैं। आवासों की सुरक्षा के लिए गेट पर 24 घंटे गार्ड्स का पहरा रहता है। इसके बावजूद चोर डॉक्टर के घर में घुस गए। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर के घर से सोने के कंगन और चार हजार कैश चोरी होने की बात सामने आई है।

पिछले साल भी इसी परिसर में एक मकान से चोरी की वारदात सामने आई थी। पुलिस का कहना है कि इतनी सुरक्षा के बावजूद चोर किस प्रकार अंदर घुस गए, यह जांच का विषय है। मामले में चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने मौके का मुआयना किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें