फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में दिखी टैगोर की विचारधारा की झलक

Mon, 08 May 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
Glimpses of Tagore's ideology in Shobhayatra - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रामगढ़ ब्लॉक के उमागढ़ क्षेत्र में आयोजित गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर के 157वें जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतिम दिन कई कार्यक्रम हुए। राष्ट्रीय संगोष्ठी और सांस्कृतिक शोभायात्रा में कई राज्यों के शिक्षाविद् और रंगकर्मी जुटे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र में वर्धमान विश्वविद्यालय की आचार्य डॉं. सुमिता एवं डिबरूगढ़ विवि असम की प्रो. प्रणता बनर्जी, डॉ. ज्योतिर्मय गोस्वामी तथा राजस्थान से आए सुभय सिंह यादव ने गुरुदेव के साहित्य एवं शिक्षा दर्शन पर प्रकाश डाला।

सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने रविंद्रनाथ टैगोर को युगदृष्टा बताते हुए कहा कि वर्तमान में उनके विचार और दर्शन को अपनाने की जरूरत है। कहा कि गुरुदेव द्वारा साहित्य के क्षेत्र में किया गया योगदान देश की सांस्कृतिक धरोहर है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि पूर्व विदेश सचिव शशांक ने भी संबोधित किया। इसके बाद उमागढ़ से टैगोर टॉप तक तीन किमी की सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अतिथियों के अलावा बंगाल, राजस्थान, दिल्ली आदि राज्यों से गुरुदेव के विचार एवं दर्शन से प्रभावित शिक्षाविद् एवं रंगकर्मी शामिल हुए।

इस दौरान आयोजक सचिव प्रो. अतुल जोशी, डॉ. नवीन चंद्र जोशी, ग्राम प्रधान सुरेश आर्य, डॉ. सुरेश डालाकोेटी, डॉ. एसडी तिवारी, एमसी जोशी, देवेंद्र बिष्ट, हेमंत डालाकोटी, उत्तराखंड व्यापार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा, डॉ. पीसी सुयाल, डॉ. कमरुद्दीन, डॉ. पूर्णिमा भटनागर, डॉ. अर्चना शाह, विनोद जोशी आदि थे। संचालन केके पांडेय ने किया। 

सांसद निधि से दिए 10 लाख रुपये 

सांसद कोश्यारी ने कार्यक्रम के दौरान रामगढ़ में स्थित गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की विरासत के संरक्षण और गीतांजलि भवन के जीर्णोद्धार के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि विधायक राम सिंह कैड़ा ने भी टैगोर की कर्मस्थली के संरक्षण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें