फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने खेत में बिताई रात, प्रेमी ने शादी से किया था इनकार

Tue, 19 Jan 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर प्रेमी ने प्रेमिका से अंतरंग संबंध बनाए लेकिन शादी की बात प्रेमिका द्वारा रखने पर प्रेमी ने पल्ला झाड़ लिया। इस बात की जानकारी मिलने पर  प्रेमिका को रिश्तेदारों ने भी अपने घर से बाहर कर दिया। प्रेमी की बेवफाई के चलते प्रेमिका को रात खेत में गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


एसपी सिटी के पास पहुंचने पर लड़की को राहत मिली। कोतवाली पुलिस ने जब मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी तो लड़के के साथ परिवार के लोग शादी करने के लिए राजी हो गए।

राजपुरा निवासी हाईस्कूल की छात्रा ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह अपने पड़ोस के रहने वाले स्नातक छात्र से प्यार करती है। दो साल के अंदर दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई। प्रेमी से उसका शारीरिक संबंध भी हो गया था। उसके माता पिता नहीं है।
विज्ञापन


 इस कारण वह अपने रिश्तेदार के यहां रहती है। उसने प्रेमी से शादी करने के लिए रिश्तेदारों के समक्ष प्रस्ताव रखा। रिश्तेदारों ने उसे घर से भगा दिया। इधर प्रेमी ने भी शादी करने से इनकार कर दिया और कहा कि उसे वह भूल जाय। परेशान छात्रा ने रात कुसुमखेड़ा स्थित एक खेत में किसी प्रकार बैठकर बितायी।

सुबह छात्रा ने एसपी सिटी यशवंत सिंह को अपनी समस्या बतायी। एसपी सिटी ने इस मामले में कोतवाल को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोतवाल आरएस मेहता ने इस मामले में छात्रा के भाई और प्रेमी के परिवार को बुलाया। पुलिस का कहना था कि यदि दोनों पक्ष आपस में समझौता कर लेते हैं तो कोई बात नहीं।

 अन्यथा प्रेमी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज होगा। मुकदमे के डर से प्रेमी और उसके परिवार के लोग शादी करने पर राजी हो गए। लड़के पिता ने लिखित तौर पर पुलिस को दिया कि वह अपनी बेटी की इसी माह शादी करने के बाद दोनों की शादी करा देंगे।

एसएसआई इंदर सिंह राणा ने लिखित लेने के बाद दोनों पक्षों को छोड़ दिया। पुलिस ने चेताया कि इस बीच लड़की को कोई प्रताड़ित नहीं करेगा। शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें