फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भूगर्भ वैज्ञानिकों ने हरिनगर में आपदा के जख्म देखे

Tue, 18 Mar 2025 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरिनगर में सोमवार को तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी ने विभागीय अधिकारियों और भूगर्भ वैज्ञानिकों के साथ पूर्व में आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान विस्थापन में शामिल ग्रामीणों से वार्ता की।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर संघर्ष समिति के संरक्षक मुकेश चंद्र बौद्ध ने अधिकारियों को वर्ष 2010 में आई आपदा के बाद हरीनगर गांव के 39 परिवारों के विस्थापन की जानकारी दी। वर्ष 2024 में आई आपदा से घरों में पड़ीं दरारों और भूमि धसने की समस्या भी बताई।
धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि प्रशासन की टीम ने भूगर्भ टीम के साथ निरीक्षण किया है। बताया कि टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा। इस दौरान कानूनगो नारायण लाल वर्मा, भूगर्भ वैज्ञानिक डॉ. कामिनी बिष्ट, पटवारी जीवन मेहता, आनंद प्रकाश, विजेंद्र लाल, रमेश चंद्र, देवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें