फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल को संरक्षित न किया तो बदल जाएगा भूगोल

Wed, 11 Oct 2023 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अगर नैनीताल के संरक्षण के लिए ठोस पहल नहीं की गई तो नैनीताल का भूगोल बदल जाएगा। यह बात कुमाऊं विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिस तरह से पर्यटन के नाम पर बेतहाशा निर्माण कार्य हो रहे हैं वो भविष्य के लिए खतरे की घंटी है।
विज्ञापन


गृह प्रवास पर्यटन एवं भारतीय हिमालय क्षेत्र में सतत विकास: संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर देवदार हॉल में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का मंगलवार को रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट और विधायक सरिता आर्य ने शुभारंभ किया। मध्य प्रदेश के डॉ. अनिल के टम्टा ने कहा कि पर्यटन के साथ ही प्रकृति को बचाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिस तरह से पर्यटन के नाम पर बेतहाशा निर्माण कार्य हो रहे हैं। यदि इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया गया तो एक समय ऐसा आएगा जब नैनीताल मात्र इतिहास होगा। मुख्य अतिथि मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि वाणिज्य विभाग ने प्रदेश में बेहतर पर्यटन की योजना को लेकर पहल की है। उन्होंने कहा कि सेमिनार के माध्यम से सामने आए तथ्यों की रिपोर्ट तैयार कर सरकार के समक्ष पेश की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक वाणिज्य विभाग के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाओं के साथ ही चुनौतियों को भी ध्यान में रखकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान डीएसबी परिसर निदेशक प्रो. नीति बोरा शर्मा, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. सावित्री कैड़ा, प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. अमित जोशी, प्रो. संजय पंत, प्रो. जीआर तिवारी, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. आरती पंत, डॉ. विजय कुमार, डॉ. ममता जोशी, डॉ. पूजा जोशी पालीवाल, रितिशा शर्मा, डॉ. निधि वर्मा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें