फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के बारे में जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों का पांच दिनी अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हो गया। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्षा दीपा दरम्वाल, सीडीओ अनामिका आदि ने किया। मास्टर ट्रेनर दिनेश महतोलिया ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के कर्तव्य व दायित्वों की जानकारी दी। महतोलिया ने उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016 के बारे में बताया। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने सौंदर्यीकरण, होम स्टे, होटल, एडवेंचर स्पोर्ट्स व वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के बारे में जानकारी दी। उरेडा के परियोजना प्रबंधक सुरेंद्र सिंह रावत ने उरेडा की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। संचालन हेमंत बिष्ट व अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी देवी, मनरेगा की लोकपाल पुष्पा कांडपाल, ऋचा जोशी, शिवराज सिंह बिष्ट, विजय कुमार सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह भौर्याल, अनिल बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें